फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women made to lie on road and beaten After minor dispute in Bulandshahr

ये कैसी दबंगई?: मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं को सड़क पर लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 16 Nov 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Nov 2024 09:04 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में नीम के पड़े पर आ रही बेल को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी केबाद दबंगों ने महिला, उसकी भतीजी और बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
women made to lie on road and beaten After minor dispute in Bulandshahr
महिलाओं को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजपुर में 15 नवंबर को गांव निवासी राजवती का पड़ोसी से विवाद हो गया था। राजवती ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी भतीजी बहू के साथ गांव में रहती हैं। उनके घर में एक नीम का पेड़ लगा हुआ है, जिस पर बेल आ रही है। इस बेल को लेकर पड़ोसी महाराज सिंह से उनका 15 नवंबर को विवाद हो गया था। 

विज्ञापन


इसी विवाद के चलते 16 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता और पीड़िता की भतीजी बहू व उसकी पुत्री को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed