{"_id":"2581c0a49b6f56c2dbb1ff8e4cfce997","slug":"women-for-walk-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुमेन फॉर वॉक में महिलाएं दिखाएंगी दम, राज्यपाल दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुमेन फॉर वॉक में महिलाएं दिखाएंगी दम, राज्यपाल दिखाएंगे हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। वुमेन फॉर वॉक के माध्यम से देश भर की महिलाओं को सशक्त होने का संदेश दिया जाएगा। रविवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वॉक को हरी झंडी हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी दिखाएंगे। इसका नेतृत्व शहर की दो शीर्ष महिलाएं पद्मश्री-द्रोणाचार्य अवार्डी सुनील डबास और अर्जुन अवार्डी ममता खरब करेंगी।
विज्ञापन
यह आयोजन विद्या जन सेवा समिति की ओर से किया जाएगा। वॉक में गुड़गांव सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों से भी महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।
वुमेन फॉर वॉक कार्यक्रम के दौरान स्वामी धर्मदेव आमंत्रित किए गए हैं। विद्या जनसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रविन्द्र पंवार ने बताया कि वॉक पांच किलोमीटर की रखी गई है।
विज्ञापन
वॉक का उद्देश्य देश में छिपी महिला प्रतिभाओं को उभारना है। जो दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर सकें। आयोजकों का कहना है कि यह वॉक महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आज बेटियों को सशक्त करने की जरूरत है। इस प्रकार की वॉक गुड़गांव से शुरू होकर अन्य राज्यों की राजधानियों में भी आयोजित की जाएगी।