{"_id":"5d34a1d48ebc3e6ccf653d04","slug":"women-constable-allegation-of-sexual-harassment-on-inspector-in-modi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी देता था शादी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी देता था शादी का झांसा
Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदी नगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pexels.com
जनपद की एक कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
आए दिन चर्चाओं में रखने वाले पुलिस महकमें की महिला कांस्टेबल के आरोप ने सनसनी मचा दी है। कांस्टेबल का आरोप है कि दरोगा ने खुद को विधुर बताते हुए उससे सहानुभूति बटोरी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच दरोगा ने महिला कांस्टेबल के सामने शादी के प्रस्ताव रखा जिस पर दोनों राजी हो गए। कुछ दिनों बाद दरोगा अपने वादे से मुकर गया। पूरा प्रकरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं,एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि महिला कांस्टेबल का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी दरोगा पर लग चुके आरोप
दरोगा पर आरोप लगने के मामला नया नही है। चौकी प्रभारी रहने के दौरान भी उस पर गंभीर आरोप लगने लगे थे। जिसके बाद तत्कालीन एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन