फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women Commission and police team raid on GB Road and Rescued woman from Assam

मासूम बेटी को बंधक बना मां से करवाई जा रही थी वेश्यावृत्ति, असम की महिला को छुड़ाया

Fri, 02 Aug 2019 04:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
Women Commission and police team raid on GB Road and Rescued woman from Assam
फाइल फोटो
दिल्ली के रेड लाइट इलाके जीबी रोड पर असम की एक महिला को पुलिस व महिला आयोग की संयुक्त टीम ने मुक्त कराया। करीब एक माह पूर्व महिला को धोखे से कोठे पर बेच दिया गया था। 
विज्ञापन


महिला की सात साल की बेटी को बंधक बनाकर उससे जबरन वेश्यावृति कराई जा रही थी। पीड़िता ने मंगलवार को किसी तरह पुलिस व महिला आयोग को सूचना दी, जिसके बाद बुधवार रात को छापामारी की गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने जबरन वेश्यावृति कराने के आरोप में कोठा नंबर-40 की संचालिका महिमा (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मामले में फरहा और दीपक नामक एक युवक की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता शालू (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ असम में रहती है। शालू के पहले पति की मौत हुई तो उसने दूसरी शादी कर ली। 

पहले पति से शालू को सात साल की बेटी है। करीब एक माह पूर्व शालू के पति का दोस्त दीपक उसे नौकरी दिलवाने की बात दिल्ली ले आया। यहां उसने फरहा नामक महिला को शालू को धोखे से बेच दिया। 

शालू से कहा कि उसकी बेटी को हॉस्टल में रखकर पढ़ाया जाएगा। लेकिन ऐसा नही हुआ। आरोपियों ने उसकी बेटी को बंधक बना लिया। कोठे की संचालिका महिमा शालू से जबरन वेश्यावृति करवाने लगी। विरोध करने पर उसकी बेटी को मारने की धमकी दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed