फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women clerk fraud 52 million from Railways, showing fake postings

रेलवे की महिला क्लर्क ने की 52 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी पोस्टिंग दिखाकर खातों में पहुंचाई सैलरी

Thu, 25 Oct 2018 06:25 AM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
Women clerk fraud 52 million from Railways, showing fake postings

उत्तर रेलवे की महिला क्लर्क (लिपिक) दीप्ति मल्होत्रा ने विभाग से 51.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। डीआरएम ऑफिस में दीप्ति सैलरी व बिल विभाग में तैनात है। उसने रेलवे के सॉफ्टवेयर की मदद से तीन फर्जी कर्मचारियों की पोस्टिंग दिखाई और उनके नाम से सैलरी दिल्ली के तीन अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। दीप्ति ने अपने सगे भाई के बैंक खाते में 38 लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर कराई। अधिकारियों को हेराफेरी का पता चला तब रेलवे के सतर्कता विभाग से जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर पहाड़गंज थाने में दीप्ति मल्होत्रा व अन्य के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे में तैनात असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने बताया कि दीप्ति मल्होत्रा का काम सैलरी व अन्य बिल बनाना है। कुछ माह पूर्व अधिकारियों ने हिसाब-किताब में 51.86 लाख रुपये की हेराफेरी पाई। छानबीन में पता चला कि दीप्ति ने अपने आधिकारिक सिस्टम से तीन फर्जी कर्मचारियों की भर्ती दिखाकर उनकी सैलरी के नाम पर सारी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की है। इनमें 38.64 लाख रुपये सगे भाई मुकुल शर्मा के खाते में ट्रांसफर कराए। अखिलेश सदाना के खाते में 9.98 लाख और एकांत टुटेजा के खाते में 3.24 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि दीप्ति ने अपने रेलवे के सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। आशंका है कि इसमें दीप्ति के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। दीप्ति बिल बनाकर सीनियर से पास करवाकर भुगतान के आर्डर करवाती थी। सतर्कता विभाग ने भी कई लोगों की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed