फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women, children and farmers Halla Bol, stopped the work of the Authority

महिलाओं, बच्चों और किसानों का हल्ला बोल, रुकवाया प्राधिकरण का काम

Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women, children and farmers Halla Bol, stopped the work of the Authority
काम रुकवाने के लिए धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम विकास संगठन के बैनर तले सेक्टर-45 के सदरपुर में किसानों का धरना चल रहा है। मंगलवार को गुस्साए किसानों, महिलाओं व बच्चों ने यहां से सेक्टर-94 का रुख करते हुए प्राधिकरण के एक प्रोजेक्ट पर हल्ला बोला और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


यही नहीं वहां काम कर रहे कर्मचारियों को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती काम नहीं होने देंगे। अन्यथा उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। किसानों की मांग है कि समस्त गांवों का विकास नोएडा की तर्ज पर किया जाए।
विज्ञापन


सभी गांवों व कॉलोनियों में स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण और पानी की व्यवस्था शीघ्र शुरू की जाए। यही नहीं समस्त किसानों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में करार नियमावली 1997 से आज तक बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए चाहे कोई किसान न्यायालय गया है अथवा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Women, children and farmers Halla Bol, stopped the work of the Authority
काम रुकवाने के लिए धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
समस्त किसानों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में करार नियमावली 1997 से आज तक 10 प्रतिशत/अतिरिक्त 5 प्रतिशत के आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएं। बिल्डर्स को सेक्टर-43, 146, 147 में तब तक ग्रुप हाउसिंग के लिए भूमि आवंटित न की जाए, जब तक प्रत्येक किसान को उसके 10 प्रतिशत के आवासीय भूखंड न मिल जाए।

नोएडा में संचालित पब्लिक स्कूलों व अस्पतालों में ग्रामवासियों को मुफ्त प्रवेश व इलाज की सुविधा मिले। किसान कोटा स्कीम जो 2011 से गतिमान है उसके पात्र किसानों को शीघ्र भूखंड आवंटित किए जाएं।

नोएडा मेट्रो रेल, नगर बस सेवा व प्राधिकरण में लगने वाले उद्योगों में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिले। मुनेश प्रधान ने बताया कि मंगलवार के प्रदर्शन में किसानों का परिवार पूरी तरह शामिल हो गया है। महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर हक मांग रही हैं। धरने में सुरेंद्र प्रधान, सतीश चौहान, महेश चौहान समेत कई किसान व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed