{"_id":"3e6ba729e2c4a3e1a6be1533bc6bf880","slug":"women-beaten-liquor-suppliers-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की शराब तस्करों की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की शराब तस्करों की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 May 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने नशे के खिलाफ जोरदार पहल की है। गांवों में हो रही अवैध शराब की बिक्री के विरोध में शनिवार को नवादा गांव की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और दनकौर सिकंदराबाद रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया और करीब बीस मिनट के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर नवादा गांव के मौजूदा प्रधान राजे प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व बच्चों ने गांव में अवैध शराब बेचने वाले तस्करों के कई ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर मिले शराब तस्करों की जमकर धुनाई की गई, लेकिन तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इसके बाद शराब तस्कर और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कोतवाली का घेराव करके शराब तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाएं लौटीं।
विज्ञापन
बच्चे हो रहे शराब के आदी
शीला और रामवती ने बताया कि गांव में ही शराब मिलने से उनके पति और बच्चे शराब के आदि हो रहे हैं। गांवों में अवैध शराब बिक्री के कारण आए दिन महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट होती है, जिससे महिलाएं आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाती हैं।
पुलिस की मदद नहीं मिलती
महिलाओं का आरोप है कि इससे पहले भी गांवों में अवैध शराब बेचने वाले तस्करों के खिलाफ जेवर और रबूपुरा में मोर्चा खोला था। उस समय महिलाओं ने शराब के ठेकों को भी आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही की है।