फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women assistant professor writes letter to PM Modi

मोदी को चिट्ठी के बाद अब उपन्यास लिखेंगी महिला प्रोफेसर

Thu, 01 Jan 2015 12:23 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Women assistant professor writes letter to PM Modi

हर कदम पर हो रहे महिलाओं के शोषण के खिलाफ अब नोएडा की डॉ. कविता सुरभि ने ठान लिया है कि वह इसका जमकर विरोध करेंगी। वो इस पर उपन्यास भी लिख रही हैं। यह हिम्मत उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है।

विज्ञापन


एक निजी विश्वविद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कविता ने जब इसकी शिकायत पीएमओ से की तो उन्हें न्याय मिला लेकिन जब धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद पीएमओ कार्यालय से उन्हें लिखकर भेजा गया कि ‘नो बडी इज एबव द लॉ’ (कोई कानून से ऊपर नहीं है)।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली से पीएचडी करने के बाद डॉ. कविता सुरभि ने यहां के एक निजी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सात साल नौकरी की ती। जब उनकी ग्रेच्युटी नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पीएमओ से की। उसका परिणाम यह हुआ कि विवि को पूरा भुगतान करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से मिला आश्वासन, निडर होकर काम करो

Women assistant professor writes letter to PM Modi

दो माह पहले अमर उजाला ने पूरे घटना को प्रकाशित किया था। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक चैनल और सोशल मीडिया आदि पर डॉ. कविता की हिम्मत की सराहना हुई थी। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलएम कर रही डॉ. कविता ने बताया कि उन्हें विवि द्वारा बर्बाद करने की धमकी मिली है।

इसकी जानकारी जब पीएमओ को दी गई तो 14 नवंबर को एक मेल आया, जिसमें लिखा था कि तुम किसी बात की चिंता न करो। जो कर रही हो उसे जारी रखो। तुम्हें आम लोगों के लिए कुछ करना चाहिए।

कविता ने अमर उजाला को भेजे मेल में घटनाक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी खुशी है कि पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद खुद को न्याय मिलने के साथ-साथ कई अन्य काम करने वालों का भी बकाए का भुगतान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed