फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women asked for divorce because husband was bald

शादी के बाद पत्नी ने कहा, ‘पति गंजा है साथ नहीं रहूंगी’

Fri, 08 May 2015 02:55 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
Women asked for divorce because husband was bald

शादी की चाहत रखने वाली हर लड़की के सपनों का एक राजकुमार होता है। सामान्य सी बात है कि कोई भी लड़की अपने पति में वो सारे गुण तलाशने का कोशिश करती है जो उसके सपनों के राजकुमार में होते हैं।

विज्ञापन


भले ही उसमें सारे गुण न हों लेकिन कुछ चीजों की उम्मीद तो हर लड़की को अपने होने वाले पति और उसके व्यक्तित्व से होती है।

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि शादी के बाद भी कोई लड़की अपने पति के साथ रहने से इसलिए इनकार कर देती है कि उसके चेहरे-मोहरे में वो बात नहीं है।

पति से छुटकारे के लिए डाल दी अर्जी

Women asked for divorce because husband was bald

ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन सच है। एक युवक का गंजा होना उसके दांपत्य जीवन के लिए अभिशाप बन गया। दरअसल, सिर के बाल गिरने से वह अधिक उम्र का लगने लगा। इस पर खूबसूरत पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया।

यह मामला किसी बीहड़ या पीछड़े गांव का नहीं है बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और यहां से कुछ घंटो की दूरी पर बसे शहर गाजियाबाद दोनों से जुड़ा हुआ है।

गंजे होने वाले पति से परेशान पत्नी ने उसके साथ रहने के ही इनकार नहीं किया बल्कि दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर परिवार परामर्श केंद्र में अलग रहने की अर्जी भी डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी महिलाओं की कानफूसी से हुई परेशान

Women asked for divorce because husband was bald

काउंसलरों ने बताया कि दिल्ली निवासी युवक की शादी मार्च 2014 में कविनगर की युवती से हुई थी। कुछ दिन बाद सिर के बाल गिरने से युवक गंजा हो गया।

आसपड़ोस की महिलाओं की कानाफूसी पत्नी के कानों तक पहुंची तो उसे उनकी बातों में सच्चाई नजर आई। धीरे-धीरे दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो गई। आए दिन दोनों में झगड़े रहने लगे। कलह इस कदर बढ़ी कि तलाक की नौबत आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed