फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women arrested for running illegal liquor racket under the basement of jwala nagar building

निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट से मां-बेटे चलाते थे नकली शराब का गोरखधंधा, पुलिस छापे में महिला गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 11:54 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Women arrested for running illegal liquor racket under the basement of jwala nagar building
सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी दिल्ली में गैरकानूनी रूप से शराब का कारोबार करने के आरोप में पिछले कुछ महिनों से फरार चल रही एक महिला की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी महिला को दिल्ली के ज्वाला नगर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह इलाके के ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट से पूरा कारोबार चलाती है। बिल्डिंग के बेसमेंट में बालू के बोरों में शराब की बोतलें छुपा कर रखी जाती थीं। इस काम में उसका बेटा भी उसकी मदद करता है। शाहदरा के एडीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि विवेक विहार के ज्वाला नगर में नकली शराब की बिक्री की खबर मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर दुकान लगा कर सामान बेचने वाले दुकानदार अपना-अपना सामान उठा कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी महिला को दबोच लिया, जबकि उसका बेटा बच कर भाग निकला। छापे के दौरान पुलिस ने देखा कि बिल्डिंग का बेसमेंट बालू के बोरों से भरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस ने लोकल फैक्ट्रियों में बनाई गई लगभग साढ़े तीन हजार शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वो पिछले कई सालों से शराब का यह धंधा कर रही है। गिरफ्तार महिला को 15 अगस्त तक हिरासत में रखा जाएगा और उसके बाद कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed