फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman wrote a letter to chief minister

'महिला ने लिखी चिट्ठी सीएम साहब, भैंस खरीदना है पैसे दे दो'

Sun, 31 May 2015 08:22 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
woman wrote a letter to chief minister

राज्य सरकार ने प्रशासनिक समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला दौड़ लगाने वालों को निजात दिलाने के लिए 25 दिसंबर 2014 को सीएम विंडो की शुरूआत की थी लेकिन, अब यह धीरे-धीरे मजाक बनता जा रहा है।

विज्ञापन


यहां अब ऐसी भी शिकायतें आ रही हैं जिनका सीएम स्तर से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ के सीही गांव से दलित महिला का आया है।

उसने मुख्यमंत्री से भैंस खरीदने के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

किसी ने भैंसें चुरा लीं अब क्या करें

woman wrote a letter to chief minister

सीही गांव निवासी सुरेश ने सीएम को भेजी फरियाद में कहा है कि वह पिछले 30 वर्षों से भैंस का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। एक जुलाई 2013 को किसी ने उसकी पांच भैंसें चुरा लीं।

उसकी काफी तलाश की लेकिन एक भी भैंस नहीं मिली। महिला का कहना है कि उसका पूरा परिवार अनपढ़ है। बेटा और पुत्रबधू भी भैंस की देखभाल के अलावा अन्य कोई काम नहीं जानते।

महिला ने कहा कि सीएम साहब आप कुछ आर्थिक सहायता देने की कृपा करें ताकि पुराने काम को दोबारा से शुरू कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed