{"_id":"56dd799e4f1c1be20f8b4568","slug":"woman-won-two-seats-in-punchayat-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पदों पर जीतने वाली महिला ने नहीं दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पदों पर जीतने वाली महिला ने नहीं दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Mar 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंगनवाड़ी में नोकरी करने वाली एक महिला ने पंचायत समिति का चुनाव जीतने के सवा महीने के बाद भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस मामले की शिकायत अधिवक्ता हसीन ने राज्य चुनाव आयोग को कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता हसीन निवासी गांव खोरी ने बताया कि एक वार्ड से पंचायत समिति पद का चुनाव जीतने वाली और निर्विरोध पंच बनने वाली महिला सिलखो में पिछले पांच साल से आंगनवाड़ी में कार्यरत है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत दो पद जीतने के 15 दिन बाद एक पद से इस्तीफा देना पड़ता है। लेकिन उक्त महिला ने चुनाव जीतने के सवा महीने बाद भी किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी पीओ को स्पष्ट निर्देश जारी किए हुए हैं कि विभाग में काम करने वाली कोई भी महिला विभाग में रहते हुए पंचायत का पद नहीं रख सकती है। इस बारे में जिला उपायुक्त केएम पांडूरंग का कहना है कि इस मामले में महिला के विरुद्ध कार्रवाई की जायेंगी।