{"_id":"65e482854fb03baa3a06315d","slug":"woman-who-went-to-save-dogs-fighting-among-themselves-was-bitten-in-hand-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Bite: आपस में लड़ रहे कुत्तों को छुड़ाने गई महिला के हाथ में काटा, सीरम लगवाने को भटकती रहीं इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Bite: आपस में लड़ रहे कुत्तों को छुड़ाने गई महिला के हाथ में काटा, सीरम लगवाने को भटकती रहीं इधर से उधर
Sun, 03 Mar 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:30 PM IST
सार
कुत्तों को छुड़ाने के दौरान एक कुत्ते ने उनकी हथेली पर बुरी तरह के काट लिया, इससे दायीं हथेली पर आठ घाव हो गए। टिटनेस और एंटी रेबीज का टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन हथेली में सूजन आ गई।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से जख्मी हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर लड़ रहे कुत्तों को छुड़ाने के दौरान बुजुर्ग महिला के हाथ में एक कुत्ते ने काटकर उसे जख्मी कर दिया। सीरम लगवाने के लिए वह एमएमजी और संयुक्त अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भटकती रहीं, लेकिन उन्हें सीरम नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली से मंगवाकर सीरम लगवाया।
विज्ञापन
चिरंजीव विहार निवासी कुसुम सिंह (62) कुत्तों को खाना खिलाती हैं। वह शनिवार शाम कुत्तों को खाना खिलाने के बाद घर जा रही थीं। रास्ते में दो कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। उन्हें भगाने के लिए कुसुम सिंह उनके पास पहुंच गईं। कुत्तों को छुड़ाने के दौरान एक कुत्ते ने उनकी हथेली पर बुरी तरह के काट लिया, इससे दायीं हथेली पर आठ घाव हो गए। टिटनेस और एंटी रेबीज का टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन हथेली में सूजन आ गई। घाव की स्थिति देखकर डॉक्टर ने उन्हें सीरम लगवाने की सलाह दी। रविवार को वह एमएमजी और संयुक्त अस्पताल सीरम लगवाने गईं, लेकिन दोनों जगह सीरम नहीं था।
विज्ञापन