फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman was shot in Wedding procession ,spot death.

बारात की खुशियों ने ले ली महिला की जान

Tue, 16 Dec 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 Dec 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
woman was shot in Wedding procession ,spot death.

नोएडा में दादरी के खटाना गांव में सोमवार रात में बारात की घुडचढ़ी देखने के दौरान फायरिंग करने पर महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी। गांव के रहने वाले अशोक कुमार के बेटे की बारात ग्रेटर नोएडा के गांव जैतवारपुर में जाने के लिए तैयार थी। घुडचढ़ी में कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रवि कुमार की पत्नी कामिनी अपने मकान की छत पर खडी होकर घुड़चढ़ी देख रही थी। इसी दौरान फायरिंग होने पर एक गोली उसके सिर में लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार दोपहर में महिला के शव को गांव लाया जा रहा था। वहीं गोली चलाने वाले युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


इस  मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर जारचा रोड़ पर शव को रोककर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क पर ही ग्रामीणों ने हंगामा किया। उपजिलाधिकारी ने दो दिनों में फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मंगलवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी राजेश यादव से मिले। तत्काल हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। दो दिनों में गिरफ्तारी कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद मृतक महिला का शव को ग्रामीणों ने गांव खटाना के पुल पर जारचा रोड पर ही रोक लिया। वहीं पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हंगामे के बीच करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।


पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शव को घर ले गए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आश्वासन के मुताविक दो दिनों में हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed