फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman traveling in bikini cluster bus delhi and video will be investigated

सिर्फ अंडरगार्मेंट्स: दिल्ली मेट्रो के बाद बस में दिखी बिकिनी गर्ल, उथल-पुथल हुए यात्री; वीडियो की होगी जांच

Thu, 18 Apr 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 09:58 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो की तरह सोशल मीडिया पर बस के अंदर बिकनी पहनकर सफर करने वाली महिला का वीडियो सामने है। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। बस में एक यात्री ने इस वीडियो को बनाया है। 

विज्ञापन
woman traveling in bikini cluster bus delhi and video will be investigated
बस में बिकिनी पहनकर घुसी एक महिला - फोटो : X/@DELHIBUSES1

विस्तार

सोशल मीडिया पर आपने दिल्ली मेट्रो के वायरल होते वीडियो बहुत देखें होंगे। लेकिन अब मेट्रो के बाद दिल्ली की बस में ऐसी घटना सामने आई है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बिकिनी पहनकर भीड़ भरी बस में सफर करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली की क्लस्टर बस में एक महिला के अर्धनग्न होकर यात्रा करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख रहा है कि महिला अर्धनग्न अवस्था में बस के पीछे वाले गेट से चढ़ती है। इसके बाद बस में मौजूद कंडेक्टर और यात्री शरमा जाते हैं। महिला को देखकर हर कोई चौंक जाता है। वहीं बस में बैठा एक शख्स वीडियो बना लेता है। 
विज्ञापन

 

बिकिनी में महिला को बस में चढ़ते और दरवाजे के पास खड़े देखा जा सकता है। पास में मौजूद एक अन्य महिला यात्री असहज महसूस करती है और चली जाती है। इसके बाद, एक अन्य यात्री अपनी सीट छोड़ने और महिला से दूरी बनाते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भीड़भाड़ वाली बस में बिकिनी पहने इस लड़की के वीडियो को @DELHIBUSES1 ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ यात्री बिकिनी गर्ल को देखकर हैरान रहे गए तो वहीं कुछ यात्री ऐसे भी थे जो बेफिक्र नजर आए।
 

विज्ञापन

वीडियो की जांच के आदेश
डीटीसी की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे का कहना है कि यह वीडियो डीटीसी की बस का नहीं बल्कि क्लस्टर बस का है। प्रबंध निदेशक ने वीडियो के जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वीडियो सही है या एडिटिड या फेक तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed