फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman took the surprising step because husband is gay

यहां पढ़े एम्स डॉक्टर प्रिया की सुइसाइड की पूरी कहानी

Mon, 20 Apr 2015 07:52 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
woman took the surprising step because husband is gay

राजाधानी के पहाड़गंज स्थित होटल प्रेसीडेंसी में शनिवार रात एम्स के एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने नस काटकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक सुइसाइड नोट भी मिला।

विज्ञापन


जिसमें उसने एम्स में डॉक्टर पति को जिम्मेदार ठहराया। फेसबुक पर अपलोड सुइसाइड नोट में पति को समलैंगिक बताया।

नबी करीम थाना पुलिस ने सुइसाइड नोट व परिजनों के बयान पर पति पर दहेज प्रताड़ना और खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सुसाइड नोट में पति पर लगाए गंभीर आरोप

woman took the surprising step because husband is gay

परिजनों के मुताबिक मूलरूप से जयपुर, राजस्थान निवासी प्रिया वेदी (31) की वर्ष 2010 में सीकर निवासी डॉ. कमल से शादी हुई। दोनों एम्स के क्वार्टर में रहते थे।

सूत्रों के मुताबिक प्रिया एनेस्थीसिया विभाग की रेजीडेंट डॉक्टर थी जबकि कमल स्किन विभाग में। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी

कमल के समलैंगिक होने की वजह से अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को झगड़े के बाद प्रिया दोपहर 12.30 बजे पहाड़गंज पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेटर रूम में आया तो देखा कलाई से खून निकल रहा था

woman took the surprising step because husband is gay

वहां उसने होटल प्रेसीडेंसी में कमरा नंबर 302 बुक कराया। देर रात करीब 12.30 बजे एक वेटर जब रूम में गया तो उसने प्रिया को बिस्तर पर पड़ा देखा। उसकी बायीं कलाई की नस कटी थी और खून निकल रहा था।


होटल मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रिया की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला के पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि शादी के पांच साल होने की वजह से जांच एसडीएम कर रहे हैं।

सुइसाइड नोट व परिजनों के आरोप के बाद मामला दर्ज कर कमल को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

फेसबुक पर ये लिखा प्रिया ने

woman took the surprising step because husband is gay

फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए प्रिया ने लिखा कि पति कमल उसकी जिंदगी उससे ही दूर करता गया। लोगों को संदेश देते हुए लिखा कि किसी भी पिता को बेटी की शादी ऐसे इंसान से नहीं करनी चाहिए।

ऐसे लोग न सिर्फ लड़की बल्कि परिवार की भावनाओं से भी खिलवाड़ करते हैं। इसके आगे लिखा कि शादी के पांच साल हो गए लेकिन अब तक उनके बीच संबंध नहीं हैं।

शादी के छह माह बाद पति के लैपटॉप पर एक फर्जी जीमेल अकाउंट देखा। जिसमें कई समलैंगिक दोस्तों के मोबाइल नंबर, तस्वीरें और अश्लील वीडियो थे।

संबंध बनाने को कहा तो पति ने मना कर दिया

woman took the surprising step because husband is gay

जब पति से संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। यह जानते हुए पति समलैंगिक है, प्यार की वजह से किसी को यह नहीं बताया। लेकिन वह भावनाओं से खेलता रहा।

फिर अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया। वह काफी शर्मिंदा हुए। लेकिन उसके बाद से पति मेरा और परिवार का उत्पीड़न करने लगा। एक माह पहले ही पति ने समलैंगिक होने की बात मानी।

उसके कई समलैंगिक दोस्त आते थे। कमल ने मेरी जिंदगी बर्र्बाद कर दी है। उसका परिवार अच्छा है लेकिन कमल एक अपराधी और शैतान है।

पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

woman took the surprising step because husband is gay

प्रिया की मां ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से काफी तंग आ चुकी थी। 15 दिन पहले भी प्रिया ने कुछ नींद की गोली खा ली थी। आरोप है कि जब कमल को इस बात की जानकारी मिली तो उसने छह और नींद की गोली उसको खिला दी।


ताकि ज्यादा नींद की गोली खाने से उसकी मौत हो जाए। प्रिया के पिता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले प्रिया से पता चला कि कमल समलैंगिक है।

जब उन्होंने कमल से इस बाबत बातचीत की तो उसने कहा कि इसका सॉल्यूशन निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed