{"_id":"634e6037aaa32d26de18e29e","slug":"woman-threatened-to-bite-young-man-with-a-dog-in-indirapur-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कुत्ते से कटवा दूंगी': घर के सामने डॉग के गंदगी करने पर रोका तो भड़क गईं महिलाएं, थप्पड़ मारा और दी ऐसी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कुत्ते से कटवा दूंगी': घर के सामने डॉग के गंदगी करने पर रोका तो भड़क गईं महिलाएं, थप्पड़ मारा और दी ऐसी धमकी
Tue, 18 Oct 2022 01:43 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:43 PM IST
सार
पीड़ित का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी सामने से पड़ोसी महिला और उनकी बेटी कुत्ते से घर के सामने गंदगी करा रहीं थीं। उन्होंने मना किया तो बहस करने लगीं। इस बीच दोनों ने कुत्ते से कटवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्तिखंड-3 निवासी तरूण वर्मा ने पड़ोस की एक महिला और उनकी बेटी पर घर के सामने कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इंदिरापुरम पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तरूण का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी सामने से पड़ोसी महिला और उनकी बेटी कुत्ते से घर के सामने गंदगी करा रहीं थीं। उन्होंने मना किया तो बहस करने लगीं। इस बीच दोनों ने कुत्ते से कटवाने की धमकी दी और थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद उनके साथ अभद्रता की गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन