फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sub inspector faints in court, files report against judge for using illicit language

कोर्ट में बहस के बाद बेहोश हुई महिला एसआई, भ्रष्ट कहने पर जज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Tue, 27 Sep 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
woman sub inspector faints in court, files report against judge for using illicit language
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर की तबीयत सोमवार को तीस हजारी अदालत में एक जज के साथ बहस के बाद बिगड़ गई। महिला एसआई की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


एसआई ने जज के खिलाफ शिकायत देकर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने और उसे भ्रष्ट कहने का आरोप लगाया है। नांगलोई थाने में तैनात एसआई नीलम किसी मामले की सुनवाई के लिए तीस हजारी अदालत गई थी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान वहां उसकी संबंधित जज से बहस हो गई। नीलम का आरोप है कि जज ने उससे भद्दी भाषा इस्तेमाल की और उसे भ्रष्ट कहा। उसने इस बाबत थाना सब्जी मंडी में शिकायत दी है। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम को कोर्ट में चक्कर आ गया और उसे उल्टियां होने लगीं

woman sub inspector faints in court, files report against judge for using illicit language
demo pic

महिला एसआई ने अपनी शिकायत में कहा कि जज ने उसे भ्रष्ट कहा और उसके डीसीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कोर्ट में बुलाने की धमकी दी।

इसके बाद नीलम को चक्कर आ गया और उसे उल्टियां होने लगीं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसने पूरे मामले की सूचना 100 नंबर पीसीआर को दी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक गवाह को कोर्ट में पेश करना था। कोर्ट के समक्ष एसीपी व एसआई ने बताया कि वह गवाह पुराने पते पर नहीं रहता। इसके बाद जज ने एसीपी व एसआई को झाड़ लगा दी। इसके बाद एसआई व जज के बीच बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed