{"_id":"6ad627814b01b9a4cf0bd217","slug":"traffic-police-gear-up-to-tackle-congestion-during-dussehra-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2188-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दशहरे पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दशहरे पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन
कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड और रोड नंबर 57-ए पर रहेगा विशेष ध्यान, आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता साफ रखने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान ने बताया कि दशहरे के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात को नियंत्रित करने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुचारू रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियों को रास्ता मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।