फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP targets BJP over attack on Tiger Shroff

Delhi NCR News: टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर आप ने भाजपा पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल बोले- अपने राज्यों में कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, पंजाब में ज्ञान देने आ रहे भाजपा नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गुजरात की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और उसके नेता पंजाब में इस मुद्दे पर ज्ञान देने जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने के दावे के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गैंगस्टरों को संरक्षण दे रखा है। उनके मुताबिक, पंजाब के लोग जानते हैं कि भाजपा को वोट देना राज्य में गैंगस्टरों को न्योता देने जैसा होगा।
विज्ञापन


आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर आरोप लगाया कि गुजरात की जेलों को गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया गया है। उन्होंने गुजरात के बंदरगाहों के जरिये नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका नुकसान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पेज सक्रिय रहने पर भी केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article