{"_id":"5b97145d867a557ff666acef","slug":"woman-sold-half-a-house-for-street-in-darupur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सड़क के लिए बेच दिया आधा घर, टूटे रास्ते पर गिरने से आई थी सिर पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सड़क के लिए बेच दिया आधा घर, टूटे रास्ते पर गिरने से आई थी सिर पर गंभीर चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Sep 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादूपुर गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्ते को ठीक कराने के लिए एक महिला ने अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया। बीते शनिवार को महिला इस रास्ते पर गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी। महिला का कहना है कि ऐसी घटना किसी और के साथ न हो, इसलिए उसने सड़क ठीक कराने के लिए मकान का आधा हिस्सा 1.45 लाख रुपये में बेच दिया है।
विज्ञापन
राजेश देवी (56) दादूपुर गांव में परिवार के साथ रहती हैं। पति ओमवीर सिंह और बेटा सुधीर मजदूरी करते हैं। महिला का कहना है कि उनके घर के सामने से जाने वाला रास्ता दस साल से टूटा है। नाली का पानी हमेशा यहां भरा रहता है। कीचड़ व गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ता है। सड़क को बनवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान, समाधान दिवस और विधायक से गुहार लगाई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार को महिला इसी रास्ते से गुजर रही थी। पैर फिसलने पर गड्ढे में गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। बेहोश होने पर दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 टांके आए। महिला ने होश में आते ही टूटी सड़क को ठीक कराने की ठान ली, इसलिए अपने मकान का आधा हिस्सा 50 गज बेच डाला। अब मकान का आधा हिस्सा तोड़ा जा रहा है। महिला का कहना है कि इससे सभी लोगों का भला होगा। उनकी तरह कोई और गिरने से घायल नहीं होगा।
विज्ञापन
सभी लोगों का फायदा होगा
ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि रास्ते के निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी, इसलिए पीड़ित परिवार ने अपने मकान का आधा हिस्सा 1.45 लाख रुपये में बेच दिया है। यह पैसा रास्ते के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इससे सभी लोगों का फायदा होगा।