फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman slips and falls on metro track staff informs police about suicide

Delhi Metro: मेट्रो ट्रैक पर फिसलकर गिरी महिला, स्टॉफ ने पुलिस को दे दी आत्महत्या की सूचना

Sat, 01 Mar 2025 10:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 10:28 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3.07 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि एक महिला ने राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी है। 

विज्ञापन
Woman slips and falls on metro track staff informs police about suicide
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला सीढ़ियों से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत पीसीआर कॉल कर महिला के आत्महत्या के प्रयास की सूचना दे दी। 

विज्ञापन

बाद में महिला को जख्मी हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में घायल पूजा (26) का इलाज जारी है। ट्रैक पर गिरने से उसके हाथ और पैर में चोट लगी है। महिला ने पुलिस को भी गिरने की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3.07 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि एक महिला ने राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मेट्रो स्टाफ ने उसे सोनिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया कि वह परिवार के साथ राजधानी पार्क एरिया में रहती है। इसके परिवार में पति शिवम व अन्य सदस्य हैं। पूजा दोपहर के समय अचानक कहीं जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस पीड़िता के बयानों की पड़ताल कर रही है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed