{"_id":"5ba3f15a867a557fe25371d2","slug":"woman-sexual-harssment-by-delhi-police-acp-and-victim-minor-daughter-molestation-by-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के एसीपी ने महिला से किया रेप, पीड़िता की नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के एसीपी ने महिला से किया रेप, पीड़िता की नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एसीपी (सिक्योरिटी) रमेश दहिया पर एक विधवा ने दुष्कर्म, नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और उसके बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया है। घटना दो साल पहले की है जब आरोपी उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार थाने में बतौर एसएचओ तैनात था।
छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाने में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, मासूम को अगवा करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने के साथ ही दहिया को छुट्टी पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सलमा (33)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है। उसका पति बदमाश था, जिसकी मार्च 2017 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि एक केस के सिलसिले में सलमा 2 नवंबर 2016 को अपने पति के साथ सदर बाजार थाने गई थी। वहां उसकी तत्कालीन एसएचओ रमेश दहिया से मुलाकात हुई।

Trending Videos
पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2017 में रमेश उसके घर आया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व मोबाइल से वीडियो बना ली। इससे वह गर्भवती हो गई और मार्च 2018 में बेटे को जन्म दिया था।
महिला ने बताया कि गत जुलाई में रमेश ने उसके बच्चे को छीनकर अपने कजिन नितिश को दे दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी नाबालिग बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की।
उत्तरी जिले की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।