{"_id":"5b5cae9a4f1c1ba61f8b5a13","slug":"woman-sexual-assaults-by-priest-in-temple-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! मंदिर परिसर में पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! मंदिर परिसर में पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पूजा करने गई महिला से पुजारी ने मंदिर परिसर में दुष्कर्म कर दिया। धूममानिकपुर स्थित ढाक बाबा के मंदिर पर गांव की महिला 8 जुलाई को पूजा करने गई थी। महिला का आरोप है कि उसकी देवरानी उसे पुजारी के कमरे में फुसलाकर ले गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुजारी कन्हैया गिरी ने कुंडी बंद करके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत बादलपुर कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई। इसके बाद बादलपुर कोतवाली में पुजारी व देवरानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद से पुजारी और देवरानी फरार हैं। पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा तृतीय क्षेत्र अवनीश कुमार ने बताया कि महिला ने पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। देवरानी पर पुजारी की मदद करने का आरोप है। दोनों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन