फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman's dead body was found hanging from a tree

लापता होने के बाद पेड़ से लटकी मिली युवती

Tue, 27 Oct 2015 10:32 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
woman's dead body was found hanging from a tree

जहांगीरपुरी क्षेत्र के एक गांव से रविवार को एक युवती लापता हो गई। देर रात चिंगरावली रोड स्थित एक पेड़ पर उसका शव लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी डेढ़ साल पूर्व करनाल (हरियाणा) में हुई थी। शादी के बाद किसी कारणवश वह मायके में ही रह रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो माह पूर्व 18 अगस्त को युवती अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब हुई तो ढूंढ़ने लगे परिजन

woman's dead body was found hanging from a tree

मामला पुलिस तक पहुंचा और पांच दिन बाद पुलिस ने युवती को उसके मामा के घर से बरामद किया। इस मामले में युवती के बाबा ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दो आरोपी गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद हैं।


परिजनों के मुताबिक रविवार को युवती धान की कटाई करने चिंगरावली गांव गई थी। इसी दौरान तबीयत खराब होने की बात कहकर वह कुछ देर बाद घर के लिए चली गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद ग्रामीण और परिजनों ने खंडहरनुमा नहर कोठी स्थित जामुन के पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ देखा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

अपने चाचा के घर से गांव लौटी थी

woman's dead body was found hanging from a tree

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और ग्रामीणों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक युवती तीन दिन पहले ही अपने दिल्ली स्थित अपने चाचा के घर से गांव लौटी थी। वह वहां कुछ दिनों के लिए घूमने गई थी।


जंक्शन क्षेत्र में बीते 23 अगस्त को एक महिला का शव मिलने पर युवती की हत्या की अफवाह उड़ी थी। उस दौरान युवती घर से गायब चल रही थी। यहां तक कि परिजन मोर्चरी पर उसका पोस्टमार्टम कराने पहुंच गए थे, लेकिन शाम को जब मामा के घर युवती के सकुशल बरामद हो गई तो परिजन मोर्चरी से वापस घर लौट आए थे।

पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed