फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman raped many times by giving threat to husband and children life

पति-बच्चों को मारने की धमकी दे करता रहा दुष्कर्म

Fri, 04 Sep 2015 06:21 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
woman raped many times by giving threat to husband and children life

फरीदाबाद में जान से मारने की धमकी देकर एक मनचला पड़ोसी महिला के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


शारीरिक और मानसिक शोषण से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने की शरण ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका पति एक प्राइवेट फैक्ट्री काम करता है। उनके तीन बच्चे हैं।

परिवार की सलामती के लिए सहती रही यातनाएं

woman raped many times by giving threat to husband and children life

करीब एक साल पहले उसका पति ड्यूटी पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे। आरोप है कि उसे अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला सतपाल घर में घुस आया। उसने पीड़िता को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर सतपाल ने पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सतपाल आए दिन उसको धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। परिवार की सलामती के लिए वह यौन उत्पीड़न सहन करती रही।

पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को सतपाल ने दिन में उसे श्मशान घाट के पास बने कोठड़े में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। महिला थाना इंचार्ज आशा रानी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed