{"_id":"5b4778294f1c1bc5248b61a5","slug":"woman-pregnant-even-after-sterilization-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा है ये मामला, नसबंदी के बाद 2 बार गर्भवती हो गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा है ये मामला, नसबंदी के बाद 2 बार गर्भवती हो गई महिला
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman pregnant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में उपचार को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। यहां नसबंदी करा चुकी महिला दो बार गर्भवती हो चुकी है। लापरवाही के आरोप लगाते हुए महिला ने अस्पताल के प्रबंधन से भी शिकायत की, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह दुर्लभ मामला हो सकता है।
विज्ञापन
किसी भी ऑपरेशन में मरीज को शत-प्रतिशत गारंटी नहीं दी जाती। उधर अस्पताल प्रबंधन भी फिलहाल मामले में शांत है। जबकि नियमों की मानें तो नसबंदी फेल होने पर मुआवजा दिया जाता है। दरअसल दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बालाजी चौक निवासी 24 वर्षीय मेहनाज ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में नसबंदी कराई थी। बावजूद इसके वह दो बार गर्भवती हुईं।
विज्ञापन
मूलत: यूपी के खुर्जा निवासी मेहनाज के पति नवाब ने बताया कि वे तीन बेटियों के पिता हैं। दो बच्चे होने के बाद उन्होंने परिवार नियोजन का फैसला लिया था, लेकिन उनकी पत्नी के गर्भवती होने के बाद उन्होंने गर्भपात नहीं कराया। कुछ ही समय पहले उन्होंने पत्नी की मेडिकल जांच कराई तो उसके गर्भवती होने का पता चला।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. वीके कदम बताते हैं कि नसबंदी का दो बार फेल होना दुर्लभ है। इसमें कोई लापरवाही नहीं है। किसी भी तरह के ऑपरेशन में शत प्रतिशत की गारंटी नहीं होती। महिला का बड़ा ऑपरेशन या उसके पति की नसबंदी इसके विकल्प हो सकते हैं।
10 हजार में से एक आता है सामने
विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं में नसबंदी फेल होने की संभावना बेहद कम होती है। करीब 10 हजार में से किसी एक का ऑपरेशन विफल होता है। ऐसा होने पर महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाता है।
10 हजार में से एक आता है सामने
विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं में नसबंदी फेल होने की संभावना बेहद कम होती है। करीब 10 हजार में से किसी एक का ऑपरेशन विफल होता है। ऐसा होने पर महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाता है।
इस गर्भाधान को सरकार अपनी जिम्मेदारी मानते हुए 30 हजार का मुआवजा भी देती है। मगर नवाब और मेहनाज की मानें तो अभी तक अस्पताल और सरकार की ओर से उन्हें किसी भी तरह का मुआवजा नहीं मिला है।