{"_id":"630893640dfd1b2dae0d8761","slug":"woman-police-constable-commits-suicide-by-hanging-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला पुलिस कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Fri, 26 Aug 2022 03:12 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:12 PM IST
सार
दिल्ली में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में शुक्रवार को एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कांस्टेबल ने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
पालम इलाके के महावीर एंक्लेव इलाके में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला सिपाही दक्षिण पश्चिम जिला की पीसीआर यूनिट में तैनात थी। सोनू नाम की महिला सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है और घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मूलत: रेवाड़ी हरियाणा की रहने वाली सोनू साल 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी। सोनू महावीर एंक्लेव में कुछ दिन पहले ही किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। दो दिन से वह कार्यालय नहीं जा रही थी। बिना सूचना के कार्यालय नहीं जाने पर शुक्रवार को सहकर्मियों ने उससे फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन फोन पर भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सहकर्मी उसके घर पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय थाने को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। कमरे में सोनू फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है। पिछले कुछ दिन से वह अपने मन स्थिर नहीं कर पा रही है। वह सारी चीजें एक साथ लेकर नहीं चल सकती है, अब उसका जीना काफी मुश्किल हो गया है। पुलिस ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है।