फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman murdered and crushed the face.

महिला की हत्या कर कुचल दिया चेहरा

Thu, 25 Dec 2014 11:51 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
woman murdered and crushed the face.

नोएडा के सेक्टर-54 के अरण्य दृष्टि पार्क में बृहस्पतिवार सुबह पार्क के सुनसान इलाके में करीब 30 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में मौत की वजह सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगना बताया जा रहा है। वहीं, पास ही काफी खून भी पड़ा था। जिससे अनुमान है कि सुबह में ही किसी ने हत्या की है।

विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचल दिया गया। करीब 30 वर्षीय महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह सहित पुलिस फोर्स पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या तो नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-54 में अरण्य दृष्टि पार्क से सटे गैस एजेंसी के गोदाम हैं। बृहस्पतिवार सुबह  एजेंसी के एक हॉकर ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुबह करीब दस बजे एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ टू और एसओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में महिला शादीशुदा लग रही थी। वहीं, अनुमान है कि महिला गर्भवती भी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इनकी तस्दीक हो सकेगी। वहीं, लाश और उसके आसपास खून के ताजा निशान मिले हैं। जिससे सुबह में हत्या करने की आशंका है।

महिला ने हरे रंग का पुलोवर और गुलाबी रंग का सलवार-कुर्ता पहन रखा था। वहीं, काले रंग का स्टॉल (शॉल) भी था। पास में ही महिला की चप्पल भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। अगले 48 घंटों में शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा।

जानकार हो सकता है हत्यारा

woman murdered and crushed the face.

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिले के सभी थानों समेत आसपास के जिलों में महिला के शव की फोटो भेजी है। ताकि यदि किसी ने भी महिला के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई है तो शव की शिनाख्त हो सकेगी।

जिस स्थान पर महिला की हत्या की गई वहां प्राय: लोग नहीं जाते हैं। पार्क में करीब एक किलोमीटर अंदर ग्रीन बेल्ट में जहां वारदात हुई है वहां पास में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी है। पुलिस को शक है कि ऐसे में महिला के जानकार ने ही उसे यहां बुलाकर उसकी हत्या कर दी होगी। फिलहाल अभी हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो सका है।

दस दिन पहले भी पार्क में मिली थी लाश
सेक्टर-54 के इसी पार्क में दस दिन पहले ही गाजियाबाद के एक व्यक्ति की लाश मिली थी। वह शाम को सेक्टर-10 स्थित कंपनी से काम करके निकला था और गाजियाबाद स्थित घर नहीं पहुंचा था। अगले दिन सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं हैं। जो जिले के गांवों और सेक्टरों में महिला की फोटो दिखाकर शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed