{"_id":"5d40bdf5ef39e731630f6b4d737ceefe","slug":"woman-molested-by-goons-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-बेटे के सामने दबंगों ने महिला संग की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-बेटे के सामने दबंगों ने महिला संग की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली महिला 2 सितंबर की शाम पति और बच्चों के साथ एनआईटी एक के बाजार जाने को निकली थी। बाटा चौक के पास एक कार उनके सामने खतरनाक ढंग से आई।
विज्ञापन
किसी तरह कार से टकराव बचाने के बाद उन्होंने कार रोकी तो पति ने दूसरी कार के चालक को ठीक से ड्राइविंग करने की नसीहत दी। इस पर कार से तीन युवक नीचे उतरे और महिला के पति के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
बचाव करने आए बेटे को भी दबंगों ने मारा। पति का बचाव करने को महिला आगे आई तो दबंगों ने पकड़कर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन
लोगों को आता देख तीनों दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए कार पर बैठ कर फरार हो गए। एसएचओ महिला थाना आशा रानी ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।