{"_id":"64282e6dc99d2be23c0b9705","slug":"woman-misdeed-at-knife-point-in-delhi-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी फरार
Sat, 01 Apr 2023 06:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:45 PM IST
सार
25 साल की पीड़िता परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक महिला को चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर कई बार वारदात को अंजाम दिया। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक फ्लैट को लेकर पीड़िता का कुछ विवाद था। उसमें रुपयों को लेकर बातचीत चल रही थी। अब महिला ने आरोप लगाया है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 25 साल की पीड़िता परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। कुछ समय पूर्व महिला के पति ने एक व्यक्ति से साढ़े आठ लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदा था। परिवार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये इसकी पेमेंट कर दी। बाकी रकम के लिए पौने 16 हजार रुपये की किस्त बना दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आठ लाख रुपये पेमेंट करने के बाद दूसरी पार्टी ने फ्लैट की रकम और बढ़ा दी।
विज्ञापन
परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि उसे सारी रकम चुकाना होगी। इस बीच गौरव नामक एक आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और रुपयों की डिमांड करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने चाकू दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में भी आरोपी डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को खबर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन