फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman looted by namaste gang miscreants crime in Delhi NCR faridabad

'नमस्ते बहन जी पहचाना...', बातचीत कर महिला को किया सम्मोहित और आभूषण लूटकर ले गए ठग

Sun, 28 Jun 2020 12:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Woman looted by namaste gang miscreants crime in Delhi NCR faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

"नमस्ते बहन जी पहचाना..." कुछ चिर-परिचित अंदाज में शहर की एक महिला से बातचीत शुरू कर, दो ठग उनसे सोने के आभूषण ठग ले गए। जब तक महिला को कुछ समझ आता आरोपी फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन


फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में शनिवार को दो ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर उससे सोने के आभूषण ठग लिए। महिला ने घटना के बारे में  पुलिस को सूचना दी। थाना शहर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार स्थित साड़ी संसार शोरूम के मालिक ओमप्रकाश गर्ग की पत्नी ऊषा गर्ग शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर का सामान लेने गुप्ता होटल चौक स्थित आर्य प्रोविजन स्टोर पर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान की लिस्ट देने बाद महिला अपने घर वापस लौटने लगी। मन्नू पान भंडार वाली गली में पहुंचने पर, उसके पास दो युवक आए और उनसे परिचित होने के अंदाज में नमस्ते की। बातों-बातों में युवकों ने ऊषा गर्ग को सम्मोहित कर लिया व उनके गले की सोने की चेन, लॉकेट व सोने की चूड़ी लेकर फरार हो गए। 


बदमाशों के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने घर पहुंचकर परिजन को आपबीती सुनाई। थाना शहर पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed