{"_id":"676c3a4339699862540a507c","slug":"woman-lodges-police-complaint-in-south-delhi-regarding-mahila-samman-yojana-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'महिला सम्मान योजना के नाम पर धोखधड़ी कर रही आप', दक्षिणी दिल्ली में एक महिला ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'महिला सम्मान योजना के नाम पर धोखधड़ी कर रही आप', दक्षिणी दिल्ली में एक महिला ने दर्ज कराई शिकायत
Wed, 25 Dec 2024 10:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:44 PM IST
सार
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर जनता को केवल धोखा दे रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/@AamAadmiParty
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में वापस आती है तो महिलाओं को 2100 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा। वहीं, दक्षिणी दिल्ली में एक महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर जनता को केवल धोखा दे रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सोची-समझी साजिश के तहत दोनों योजनाएं बनाई गईं हैं। इस योजना को दिल्ली सरकार ने अधिसूचित नहीं किया है, इसीलिए घोषणा के समय मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद तो रहीं, लेकिन घोषणा केजरीवाल ने की।
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं को दी जाने वाली राशि 1000 रुपये ही पास की, लेकिन इसका प्रचार 2100 रुपये की योजना का किया गया। इसी तरह संजीवनी योजना की घोषणा भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केजरीवाल ने की। इन योजनाओं के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और फर्जी कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कानूनी रूप से न तो रजिस्ट्रेशन का कोई अर्थ है और न ही कार्ड का। यह सिर्फ भोली-भाली जनता को धोखा देने के लिए किया गया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने ही जनता को सावधान करने के लिए बता दिया है कि दोनों योजनाएं फर्जी हैं। अब कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत बदरपुर थाने में दर्ज कराई है।