{"_id":"5c8edbafbdec22143439c4f2","slug":"woman-killed-his-husband-with-lover-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या, शव को बोरे में डालकर नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या, शव को बोरे में डालकर नदी में फेंका
Mon, 18 Mar 2019 05:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाना क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने शव को बोरे में बंद करके हिंडन नदी में फेंक दिया। अगले दिन थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार को शव मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विजयनगर के सिद्धार्थ विहार निवासी अजय नागर (35) 13 मार्च की रात को संदिग्ध हालात में गायब हो गए। 14 मार्च को अजय की पत्नी पूजा ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति का रात से कुछ पता नहीं है। हर संभावित स्थान पर तलाशने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह हिंडन नदी में बंद बोरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव शव को बोरे से निकलवाया और पूजा को बुलाकर शिनाख्त कराई। शक होने पर पुलिस ने पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
पूजा ने बताया कि उसने प्रेमी मेरठ निवासी गुड्डू के साथ पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शव को बोरे में बंद कर हिंडन नदी में फेंक दिया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गुड्डू को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।