शादीशुदा महिला को अगवा कर खेतों में ले जाकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पटौदी क्षेत्र में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पटौदी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें से एक अधेड़ उम्र का है, तो दूसरा फौजी है। शनिवार को पीड़िता आधारकार्ड बनवाने के लिए पटौदी जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
आरोप है कि खेतों में बने कमरे में पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
दो गिरफ्तार, तीन की तलाश
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार को पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में ब्यान दर्ज करवाए।
पुलिस ने इस मामले में पांच में से दो आरोपियों गांव जनौला निवासी गिरवर (45) व संदीप (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों सोनू, जुगनी, गोभी की तलाश में जुटी है। अभी वह फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी लालचंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके बाद मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।