{"_id":"67fc223902e486204d0857f9","slug":"woman-kidnapped-from-delhi-molested-at-gunpoint-in-rudrapur-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली से अगवा महिला के साथ रुद्रपुर में बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म, 19 दिन तक बंधक बनाकर हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली से अगवा महिला के साथ रुद्रपुर में बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म, 19 दिन तक बंधक बनाकर हैवानियत
Mon, 14 Apr 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:16 AM IST
सार
आरोप है कि आरोपी अवनीश राठौर, उसके पिता पूरन और दोस्त ने नौकरी के बहाने महिला को रुद्रपुर, उत्तराखंड बुलाया। अगले ही दिन महिला की कनपटी पर पिस्टल रखकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खजूरी खास से अगवा की गई महिला के साथ रुद्रपुर, उत्तराखंड में बंदूक दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 29 वर्षीय महिला से इंस्टाग्राम पर आरोपी ने दोस्ती की। आरोप है कि आरोपी अवनीश राठौर, उसके पिता पूरन और दोस्त ने नौकरी के बहाने महिला को रुद्रपुर, उत्तराखंड बुलाया। अगले ही दिन महिला की कनपटी पर पिस्टल रखकर वारदात को अंजाम दिया गया।
इस दौरान करीब 19 दिन रुद्रपुर के मकान में पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की टीम महिला की तलाश में रुद्रपुर पहुंची तो आरोपी कोे भी काबू कर लिया गया। आरोप है कि रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। पीड़िता को दिल्ली लाया गया जहां उसका मेडिकल कराया गया। इसके अलावा उसकी काउंसलिंग की गई। जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास में रहती है। करीब सात साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसका छह साल का बेटा है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से उसके पति ने उसे छोड़ दिया। फिलहाल वह अपने भाइयों व माता-पिता के पास रह रही है।
विज्ञापन
पीड़िता को लगता था कि वह परिवार पर बोझ है, वह नौकरी कर अपने परिवार से अलग रहना चाहती थी। करीब दो माह पूर्व पीड़िता की बात इंस्टाग्राम पर रॉकी राजा से हुई। आरोपी बातचीत करने लगा। पीड़िता ने उससे नौकरी की बात की तो उसने नौकरी लगने की बात कही।
16 मार्च को पीड़िता ने छोड़ा घर
आरोपी के कहने पर पीड़िता ने 50 हजार रुपये और अपने जेवरात साथ ले लिए। उसका छह साल का बेटा भी उसके साथ था। आरोपी से फोन पर बातचीत के बाद पीड़िता 16 मार्च को आनंद विहार पहुंची। उसे मुरादाबाद की बस में बैठने के लिए कहा गया। मुरादाबाद में जीतू नामक युवक का कॉल आया। कॉलर ने खुद को रॉकी उर्फ अवनीश राठौर का दोस्त बताया।
बंदूक दिखाकर करता रहा दुष्कर्म
अगले दिन 17 मार्च को आरोपी ने पिस्टल दिखाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में यह सिलसिला चलता रहा। आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इस बीच पीड़िता का परिवार से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने खजूरी पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता का मोबाइल बंद था। आईएमईआई नंबर के आधार पर पीड़िता का फोन दूसरे नंबर एक्टिव मिला।
टीम पीड़िता के परिजनों को लेकर छह अप्रैल को रुद्रपुर पहुंची। उस समय आरोपी ने महिला के बेटे को अलग बंधक बना दिया। उसका कहना था कि किसी को कुछ बताने पर बेटे को मारने की धमकी दी। उसके बाद टीम महिला व आरोपी रॉकी उर्फ अवनीश को लेकर दिल्ली के लिए निकली।
रास्ते में पुलिस की टीम ने आरोपी को जानबूझकर भगा दिया। बाद में महिला को दिल्ली लाकर शुक्रवार को उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि अवनीश के पिता पूरन और दोस्त जीतू भी इस साजिश में शामिल हैं।

Varanasi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, हेपेटाइटिस-बी संक्रमित है पीड़िता
जीतू ने उसे रुद्रपुर की बस में बैठाकर कहा कि रॉकी उसे रुद्रपुर में मिलेगा। रुद्रपुर पहुंचने पर उसे रॉकी उर्फ अवनीश मिला। वह पीड़िता को अपने घर ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी ने उससे कैश व जेवरात छीन लिए। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप रहने के लिए कहा।बंदूक दिखाकर करता रहा दुष्कर्म
अगले दिन 17 मार्च को आरोपी ने पिस्टल दिखाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में यह सिलसिला चलता रहा। आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इस बीच पीड़िता का परिवार से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने खजूरी पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता का मोबाइल बंद था। आईएमईआई नंबर के आधार पर पीड़िता का फोन दूसरे नंबर एक्टिव मिला।
टीम पीड़िता के परिजनों को लेकर छह अप्रैल को रुद्रपुर पहुंची। उस समय आरोपी ने महिला के बेटे को अलग बंधक बना दिया। उसका कहना था कि किसी को कुछ बताने पर बेटे को मारने की धमकी दी। उसके बाद टीम महिला व आरोपी रॉकी उर्फ अवनीश को लेकर दिल्ली के लिए निकली।
रास्ते में पुलिस की टीम ने आरोपी को जानबूझकर भगा दिया। बाद में महिला को दिल्ली लाकर शुक्रवार को उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि अवनीश के पिता पूरन और दोस्त जीतू भी इस साजिश में शामिल हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन