{"_id":"c496272f80833ab9420fa3e87a549bcc","slug":"woman-kidnap-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू देने आई महिला कहां चली गई? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यू देने आई महिला कहां चली गई?
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Jun 2014 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-4 के एक पब्लिशिंग हाउस में बुधवार को इंटरव्यू देने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पति ने बृहस्पतिवार का थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलरूप से ग्रेटर नोएडा निवासी मनोज अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के संगम विहार में रहते हैं। दोनों ने 2009 में शादी की थी। उनके साढ़े तीन साल का बेटा भी है। मनोज एक पत्रिका में फ्रीलांसर है।
विज्ञापन
जबकि उनकी पत्नी भावना (28) ने एमफिल (मॉस्टर ऑफ फिलोस्फी) की है। नौकरी की तलाश में उन्होंने सेक्टर-4 के ए ब्लॉक में स्थित एक पब्लिसिंग कंपनी से संपर्क किया था। बुधवार को सुबह साढे़ नौ वह इंटरव्यू के लिए सेक्टर-4 स्थित कंपनी पहुंच गईं थी।
विज्ञापन
इस दौरान आगंतुक रजिस्टर में उनका नाम भी दर्ज है। इसके बाद वह कंपनी से कब बाहर निकली और कहां गई। इसका किसी को पता नहीं लगा। देर शाम तक उनके घर न पहुंचने पर पति मनोज ने भावना के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह बंद मिला।
इसके बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारों से जानकारी ली लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हुई। मनोज ने बृहस्पतिवार को थाना सेक्टर-20 पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस फोन की लोकेशन जानने की कोशिश कर रही है।
पुलिसवाला बन की वसूली, धरा गया
पुलिसवाला बनकर ट्रक चालक से वसूली करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। बुधवार रात में जेपी साइट से हाइवा में रेत लादकर जा रहे इम्तियाज मोहम्मद को सेक्टर-94 पर कार सवार तीन लोगों ने रोका।
इन लोगों ने खुद को थाना सेक्टर-39 में तैनात पुलिसकर्मी बताया और चालक से 50 हजार रुपये मांगे। कागज दिखाने के बावजूद इन लोगों ने चालक को नहीं जाने दिया। इसी दौरान गश्त कर रही एक पुलिस जीप वहां पहुंची। पुलिस देखते ही कार सवार बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा करके दीपक चौहान को स्विफ्ट कार सहित दबोच लिया, जबकि कुलदीप और उसका दोस्त फरार हो गए।