फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman jumes from flyover after ghost orders her

भूत के कहने पर फ्लाईओवर से कूदी महिला!

Thu, 12 Jun 2014 05:01 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
woman jumes from flyover after ghost orders her

दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी (40) ने मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे जंगपुरा फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


फ्लाईओवर से कूदने के बाद महिला एक पेड़ में काफी देर तक अटकी रही और उसके बाद जा गिरी। घायल महिला को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

'चार साल से है भूत का साया'

woman jumes from flyover after ghost orders her

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त दक्षिणपुरी निवासी रानी पुरानी दिल्ली स्थित अपनी मां से मिलने के लिए घर से निकली थी। वह पैदल ही लाला लाजपत राय मार्ग स्थित जंगपुरा फ्लाईओवर पर पहुंच गई।

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वहां पहुंचकर रानी बेहोश हो गई। इसके बाद उस पर भूत आ गया। उसके कहने पर ही रानी फ्लाईओवर से कूद गई।

रानी के पति नेत्रराम और उसके परिजनों ने बताया कि रानी पर चार वर्षों से भूत का साया है। इसकी वजह से वह कई बार हिंसक हो जाती है और मारपीट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed