फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman in ghaziabad sexually assaulted by two relatives burn by cigarettes

पति और विधवा सास ने किया दरिंदे रिश्तेदारों के हवाले, पहले किया गैंगरेप फिर सिगरेट से दागा

Tue, 30 Oct 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 30 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
woman in ghaziabad sexually assaulted by two relatives burn by cigarettes

जिस पति ने सात फेरे लेकर पत्नी की सुरक्षा का वचन दिया, वही पत्नी की जिंदगी का दुश्मन बन गया। पति और विधवा सास ने अपने रिश्तेदारों से बहू का गैंगरेप कराया। रिश्तेदारों ने नशे में दुष्कर्म कर जलती सिगरेट से भी दागा।

विज्ञापन


किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकली महिला अब आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के चक्कर काट रही है। सोमवार को उसने सिहानी गेट थाने और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला की शादी करीब सात साल पूर्व कविनगर थाना क्षेत्र की महिंद्रा एंकलेव में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। पति एक निजी कंपनी में जॉब करता है, पूर्व में पीड़िता भी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल के लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति नशे के बाद जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है

woman in ghaziabad sexually assaulted by two relatives burn by cigarettes

पति नशे का आदी है और नशा करने के बाद उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी विधवा सास के बेटी के ससुर से अवैध संबंध है। पति का मामा भी उन्हीं के घर में रहता है।

कुछ दिन पूर्व उसकी सास ने दोनों रिश्तेदारों को अचानक उसके कमरे में भेज दिया। उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। नशे की हालत में उसे जलती सिगरेट से भी दागा। उसके शरीर पर निशान बने हुए हैं।

पति से शिकायत करने पर उसने कहा कि मां के कहने पर चलो। पीड़िता का आरोप है कि पति और सास रुपयों के बदले दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है।

बीते दिनों पीड़िता मायके आ गई। उसने कविनगर थाने में शिकायत की। आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब उसने सिहानी गेट थाने और एसएसपी को शिकायत दी है। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed