फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman ias officer harassed by lawyers in delhi saket court husband intervene he beaten no arrest yet

महिला आईएएस से वकीलों ने साकेत कोर्ट के अंदर की छेड़छाड़, पति ने रोका तो कर दी पिटाई

Fri, 11 Jan 2019 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
woman ias officer harassed by lawyers in delhi saket court husband intervene he beaten no arrest yet
साकेत कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नए ढंग से विचार करने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक महिला आईएएस अफसर ने वकीलों के एक समूह पर आरोप लगाया है कि गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट के अंदर उससे छेड़छाड़ की और जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत साकेत थाने में की है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार इस केस की जांच के दौरान पुलिस को कोर्ट परिसर का सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें दिखाई दे रहा है कि वकीलों का एक समूह एक कपल को रोक रहा है और फिर जब बहस बढ़ती है तो वकील दंपति को धक्का भी देता है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि महिला आईएएस अफसर और उसका पति कोर्ट पहुंचे थे क्योंकि उनकी संपत्ति विवाद से जुड़े एक केस की सुनवाई थी। पुलिस के अनुसार उन्हें सफदरजंग अस्पताल से एक फोन आया कि एक दंपति इलाज के लिए आया है जिसकी कोर्ट में वकीलों के एक समूह ने पिटाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपति का इलाज चल रहा था। पुलिस ने बाद में महिला का बयान दर्ज किया जिसमें उसने बताया कि वह अपनी पुरानी पोस्टिंग के दौरान एक संपत्ति से जुड़ा केस हैंडल कर रही थी। शिकायतकर्ता महिला और उसका पति इस वक्त दिल्ली से बाहर पोस्टेड हैं और केस की सुनवाई के लिए दिल्ली आए थे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया बचाव

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार जब दंपति सुनवाई के बाद वापस लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग उनसे बहस करने लगे और धीरे-धीरे ये बहस मारपीट में बदल गई। दंपति को वकीलों की भीड़ ने घेर लिया और उन्होंने दंपति की कार भी रोकी।

पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आईपीसी की धारा 354(छेड़छाड़), 323(चोट पहुंचाना), 341 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है हम मामले की जांच कर रहे हैं।

साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि 'आरोपी वकील को भी चोट लगी है। उसे गाल पर चोट लगी है जो किसी नुकीली चीज से लगी लगती है। सुनवाई के बाद आरोपी वकील ने आरोप लगाया कि पहले महिला ने उसे पीटना शुरू किया था। आरोपी के अनुसार कोई छेड़छाड़ नहीं हुई ना ही उसने किसी को मारा है।'

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने बचाव में मारपीट की थी। आरोपी वकील ने भी एक शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed