{"_id":"5fc5fc0c8ebc3e9bcd438e7e","slug":"woman-hired-for-domestic-help-stoles-jewelleries-and-many-expensive-items-from-doctors-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डॉक्टर के घर से जेवरात लेकर भागी घरेलू सहायिका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डॉक्टर के घर से जेवरात लेकर भागी घरेलू सहायिका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 01 Dec 2020 01:47 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मोती नगर में एक डॉक्टर के घर से उसकी घरेलू सहायिका लाखों के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। फोन की लोकेशन से उसके लखनऊ के आसपास मौजूदगी का पता चला है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली से रवाना हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. सौरव कपूर मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में रहते हैं। वह संत परमानंद अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी घरेलू सहायिका घर से लाखों के जेवरात व अन्य सामान लेकर भाग गई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि सौरव ने ढाई माह पहले घरेलू सहायिका को बुराड़ी स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था। 27 नवंबर को वह जरूरी काम से छुट्टी लेकर घर से चली गई थी।
विज्ञापन
अचानक छुट्टी लेने पर सौरव की पत्नी को शक हुआ और उसने अलमारी की जांच की, जिसमें से हीरे की अंगूठी समेत अन्य जेवरात गायब मिले। साथ ही कीमती घड़ी और आर्टिफिशियल जेवरात भी गायब थे।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को घरेलू सहायिका का आधार कार्ड मिला है, जिससे पता चला कि वह फतेहपुर (यूपी) की रहने वाली है।