फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman hanging suicide

ब्यूटी पार्लर नहीं भेजा तो लगा ली फांसी

Tue, 02 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman hanging suicide

भजनपुरा इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त निशा (21) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ससुराल पक्ष का कहना है कि रविवार को निशा ब्यूटी पार्लर जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने पर उसने यह कदम उठाया। इधर दूसरी ओर निशा के मायके वालों का आरोप है कि निशा को दहेज के लिए मारा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक निशा अपने परिवार के साथ गली नंबर-5, गामड़ी गांव में रहती थी। इसके परिवार में पति संदीप व डेढ़ साल का एक बेटा है। करीब तीन साल पहले निशा की संदीप से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप प्राइवेट नौकरी करता है। संदीप ने पुलिस को बताया है कि रविवार निशा ब्यूटी पार्लर जाने की जिद कर रही थी। संदीप उसे जाने से मना कर अपने ऑफिस चला गया। संदीप के जाने के बाद निशा ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस निशा के मायके वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed