{"_id":"5b5d665d4f1c1b47748b75f7","slug":"woman-go-to-court-for-her-daughter-in-law-not-give-ro-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास को नहीं दिया आरओ का पानी तो पहुंची कोर्ट, बोली- इंसाफ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने सास को नहीं दिया आरओ का पानी तो पहुंची कोर्ट, बोली- इंसाफ दो
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
सास उस समय परेशान हो गई, जब उसकी बहू ने आरओ का पानी देने से मना कर दिया। उसने जब पानी मांगा तो उसे टंकी का पानी पीने की सलाह दी। इस बीच दोनों में झगड़ा हुआ तो बहू ने सास को घर से जाने की हिदायत दे डाली। बहू से परेशान सास ने कोर्ट में अर्जी देकर इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम की एक महिला ने पति के साथ मिलकर मकान बनाया। बेटे को पढ़ाकर पहले उसकी नौकरी और बाद में उसकी शादी की। महिला का आरोप है कि बेटे की बहू उसकी देखभाल नहीं करती। आरओ का पानी मांगने पर भी मना कर देती है। जिसकी वजह से उसे नल का पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
इस कारण वह बीमार रहने लगी है। इसे लेकर उसका बहू का झगड़ा हो गया तो बहू ने उसे घर से बाहर जाने की सलाह दे डाली। महिला बहू से परेशान हो गई और उसने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
साथ ही अर्जी के माध्यम से गुहार लगाई की बेटे और बहू को आदेशित किया जाए कि वे उसे पालन पोषण और गुजारे भत्ते के लिए हर माह पांच हजार रुपये दे, जिससे उसका गुजारा हो सके। कोर्ट ने महिला की अर्जी को स्वीकार कर लिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।