फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman gives birth to baby girl in toilet hospital.

शर्मनाक: अस्पताल के टॉयलेट में हुई डिलीवरी

Fri, 12 Sep 2014 07:27 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to baby girl in toilet hospital.

फरीदाबाद के बीके अस्पताल के टॉयलेट में शुक्रवार को डिलीवरी हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाया।

विज्ञापन


जिसके बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रूप से निकाला गया। मामले की शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) को की गई। शिकायत पर कार्रवाई होने के डर से अस्पताल स्टाफ ने आनन-फानन में दोपहर बाद पीड़ित महिला को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


धौज के लदियापुर गांव निवासी फारूख ने बताया कि उसकी पत्नी सितारा को बृहस्पतिवार देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। वह उसे प्रसव के लिए बीके अस्पताल ले आया। यहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि प्रसव सुबह तक होगा। शुक्रवार सुबह उसे तेज दर्द होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से बचने के ल‌िए मह‌िला को दे दी छुट्टी

Woman gives birth to baby girl in toilet hospital.

परिजनों ने आरोप लगाया कि उस समय सितारा की प्रसव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। क्योंकि कोई स्टाफ सितारा की ओर ध्यान नहीं दे रहा था इसलिए वह टायलेट चली गई जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

सितारा के साथ मौजूद अन्य महिला ने बच्ची को अपने हाथों में उठा लिया। हैरानी की बात है कि मामले पर कार्रवाई न हो इसलिए अस्पताल स्टाफ ने दोपहर बाद जच्चा-बच्चा को छुट्टी दे दी।

जबकि नियम अनुसार प्रसव के 24 घंटे तक जच्चा-बच्चा को डाक्टरी देखरेख में रखना अनिवार्य है। पीएमओ डॉ. सुभाष चंद ने बताया कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed