फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman gangraped and murdered in delhi.

मोदी की रैली से पहले दिल्ली में गैंगरेप के बाद मर्डर

Sat, 10 Jan 2015 07:17 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Woman gangraped and murdered in delhi.

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शनिवार सुबह एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या का बेहद विभत्स मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला 16 दिसंबर 2012 के वसंत विहार मामले से मिलता जुलता है।

विज्ञापन


पुलिस की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि एक 30 वर्षीय महिला का गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। महिला की लाश पुलिस को शनिवार सुबह सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास वाले जंगल में मिली है।
विज्ञापन


लाश मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूत्र के मुताबिक महिला का रेप बहुत ही क्रूर ढंग से करने के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ियां और रॉड के टुकड़े भी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के हाथ-पांव बंधे मिले

Woman gangraped and murdered in delhi.

जानकारी के मुताबिक मृतका अपने पति के साथ दिल्ली के फतेहपुर बाड़ी में रहती थी। सूचना है कि रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में मेटल या लकड़ी घुसाई गई। साथ ही महिला के हाथ-पैर भी बंधे हुए पाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक जुर्म का निशान मिटाने के लिए महिला के साथ हैवानियत भरा सलूक करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदगी का शिकार हुआ परिवार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है।

बता दें कि मृतक महिला का पति एक्सीडेंट का शिकार हो गया था, जिसके बाद से वह घर पर ही रहता था। जबकि महिला नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी।

महिला शुक्रवार रात से ही गायब थी। शनिवार की सुबह उसकी लाश सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास जंगल में पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाले दोषी कौन हैं।

दिल्ली पुलिस के सीधे संपर्क में है गृह मंत्रालय

Woman gangraped and murdered in delhi.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा अपनी सबसे महत्वपूर्ण रैली कर रही है, जिसे पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में ‌महिलाओं के खिलाफ इस तरह की दर्दनाक घटना होना न सिर्फ सरकार के लिए बल्कि दिल्ली पुलिस के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।

यही कारण है कि इस मामले के संज्ञान में आते ही केंद्रीय गृह मंत्रालय तुरंत ही सक्रिय हो गया है। गृह मंत्रालय ने तुरंत ही इस मामले में हस्तक्षेप किया है और सीधे दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।

इस घटना से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी सीधे गृह मंत्रालय तक पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इस मामले को बेहद संबेदनशील मानते हुए दिल्ली पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि दिल्ली में दिसंबर में ही उबर रेप केस जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। मामले के सामने आने के बाद ही सोशल नेटवर्किंग साइट समेत मीडिया ने इस मामले को गंभीरता से उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed