{"_id":"6a9040bbd1cfee62020a70f2","slug":"woman-from-budaun-dies-in-road-accident-after-coming-to-delhi-to-tie-rakhi-to-her-brothers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152375-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बदायूं से दिल्ली भाइयों को राखी बांधने आई बहन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बदायूं से दिल्ली भाइयों को राखी बांधने आई बहन की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
प्रेम नगर इलाके की घटना, घटना के बाद मौके से भागे बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में बदायूं यूपी से भाइयों को राखी बांधने किराड़ी आई एक युवती प्रीति को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने की वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद मौके से भागे बाइक सवार के खिलाफ केस कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक 20 साल की प्रीति अपने माता-पिता के साथ बदायूं में रहती थीं। प्रीति के दो भाई प्रेम नगर के आनंद नगर में रहते हैं। परिवार वालों के मुताबिक कुछ दिन पहले रक्षा बंधन में भाइयों को राखी बांधने के लिए प्रीति दिल्ली आ गई थी। 24 अगस्त को प्रीति किसी काम से आनंद नगर स्थित बाजार जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। प्रीति को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने की बात कहकर उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रीति ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि घटना को अंजाम देकर आरोपी सवार बाइक समेत वहां से भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है।