{"_id":"576b5bb84f1c1b9172b48f5b","slug":"woman-files-complaint-against-aap-mla-dinesh-mohaniya-for-misbehaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया
- फोटो : ANI
एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के विधायक विवाद में आ गए हैं। आप विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला से बदसलूकी करने का आरोप लगा है जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
संगम विहार इलाके से विधायक दिनेश मोहनिया पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि इलाके में पानी की किल्लत की समस्या को लेकर जब वो विधायक के ऑफिस पहुंची तो पहले तो उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया गया और बाद में उनसे दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दिनेश मोहनिया ने उन्हें और अन्य महिलाओं को ढकलने की कोशिश की और उन्हें गालियां भी दीं। महिलाओं की मांग है कि मोहनिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन