फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman falls in death valley, fights with death for 3 hours

डेथ वैली गिरी महिला, तीन घंटे तक लड़ती रही जिंदगी और मौत की जंग

Tue, 02 May 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
woman falls in death valley, fights with death for 3 hours
झील में तीन घंटे मौत से जूझने के बाद निकाली गई हेमा रानी। - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड इलाके में रविवार शाम डेथ वैली में पति और भाई के साथ घूमने गई सेक्टर 29 हाउसिंग बोर्ड निवासी हेमारानी झील में गिर गईं। करीब तीन घंटे तक पत्थर पकड़कर झील में खुद को डूबने से बचाया, सूचना पर मौके पर पहुंची सूरजकुंड के सिपाहियों ने रोप वे तैयार कर उन्हें बाहर निकाल कर बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हेमारानी के भाई अनुज के मुताबिक रविवार शाम गाय को आटा और बंदरों को केले खिलाने का कार्यक्रम बना था। वह बहन हेमारानी और जीजा ईश्वर सिंह के साथ सूरजकुंड रोड स्थित डेथ वैली में डल झील के पास करीब साढ़े पांच बजे पशुओं को आटा, केला खिलाने पहुंचे। यहां झील देखकर हेमारानी उसके करीब चली गईं।
विज्ञापन


पानी में उनकी स्लिपर फिसल गई और वह झील में गिर पड़ीं। डूब रहीं हेमारानी के हाथ में पानी से बाहर निकाल हुआ एक पत्थर आ गया। वह उसे पकड़े रहीं। भाई अनुज और पति ईश्वर सिंह ने उन्हें बचाने के लिए अपनी पैंट शर्ट उतार बांध कर रस्सी जैसी बनाई और पानी में फेकी लेकिन वह नहीं निकल सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की झीलों का आकर्षण खींच ले जाता है लोगों को

woman falls in death valley, fights with death for 3 hours
झील में तीन घंटे मौत से जूझने के बाद निकाली गई हेमा रानी। - फोटो : अमर उजाला

जीजा साले ने कार में रखी रस्सी भी फेकी लेकिन वह भी छोटी पड़ गई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सूरजकुंड पुलिस ने हालात का जायजा लिया। इसके बाद करीब सौ मीटर लंबा रोप वे तैयार कर एक सिपाही हेमारानी तक पहुंचा।

उन्हें बाहर निकाल कर बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात वह अस्पताल से घर चली गईं। एसएचओ सूरजकुंड थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि महिला के ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

मौत की झीलों का आकर्षण खींच ले जाता है लोगों को
अरावली की पहाडिय़ों से बेशकीमती पत्थर निकालने से बनीं यह कई सौ फिट गहरी खाई बरसाती पानी भरने से कृत्रिम झीलों में तब्दील हो चुकी हैं। खड़ी दीवारों वाली इन कृत्रिम झीलों के पानी का आकर्षण लोगों को और अंदर जाने के लिए प्रेरित करता है। एक कदम आगे जाने का सीधे कर्ई सौ फिट गहरी खाई में समा जाना होता है। खतरनाक कृत्रिम झीलों वाले अरावली के इस इलाके को प्रशासन ने डेथ वैली घोषित कर रखा है। प्रशासन की ओर से जगह जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन झीलों में के पास जाने और नहाने, कपड़े धोने आदि पर भी प्रतिबंध है, बावजूद इसके लोग इन झीलों की ओर आकर्षित होकर पहुंच जाते हैं।

मौत की झीलों में समाने वाले अधिकतर युवा   

woman falls in death valley, fights with death for 3 hours
मौत - फोटो : file
13 अप्रैल 2017- सिरोही स्थित कृत्रिम झील पर गए बीसीए स्टूडेंट अय्यूब की सेल्फी लेते समय पानी में डूबने से मौत हुई।  
31 मई 2016 - ओखला फेस-2 निवासी ङ्क्षपटू की डेथ वैली में डूबने से हुई।  
08 मई 2016 - भीकम कॉलोनी के करण की बड़वाली झील में डूबने से मौत हुई थी।  
29 फरवरी 2016- कृत्रिम झील में डूबने से द्वारका दिल्ली के रहने वाले तन्मय मिश्रा की मौत हो गई।
22 जुलाई 2015- दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बी टेक स्टूडेंट की झील में डूबने से मौत हुई।
03 जून 2015- कृत्रिम झील में नहाते समय डूबने से विक्की कोहली की मौत हुई।
19 जून 2015 - गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के समीप दो दोस्तों के साथ नहाने आए दसवीं क्लास स्टूडेंट की पानी में डूबने से मौत हुई।
15 मई 2015 - बड़वाली झील में डूबकर एक युवक की मौत हो गई थी।
29 मार्च 2014- रेडियो जॉकी अभय की सूरजकुंड झील में डूबने से मौत।
24 मार्च 2014 - तीन छात्र राघव, रवि और पंकज शर्मा खोरी-जमालपुर वाली झील में डूबे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed