फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman fainted at railway station at gaziabad

रेलवे जीएम के सामने बिलखते रहे बेहोश महिला के परिजन

Sun, 08 Feb 2015 09:58 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
Woman fainted at railway station at gaziabad

नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया के गाजियाबाद दौरे के एक दिन बाद ही शनिवार को रेलवे के चिकित्सा इंतजामों की पोल खुल गई। शुक्रवार को जीएम के सामने चुस्त-दुरुस्त दिखीं स्वास्थ्य सेवाएं शनिवार को ध्वस्त हो गईं।

विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर-6 पर एक महिला आधा घंटे तक बेहोश रही। उसे चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। आधा घंटे तक डॉक्टर उसे अटेंड करने नहीं पहुंची।

लंबे इंतजार के बाद एक ट्रेनी डॉक्टर पहुंची और महिला को ओआरएस का घोल देकर एमएमजी अस्पताल रेफर करके लौट गई। पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। आटो से एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया। ऐसे में अगर कोई हार्ट पेशेंट होता तो उसका बचना मुश्किल था।
विज्ञापन

बिलखते रहे आधे घंटे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर

Woman fainted at railway station at gaziabad

एबीईएस के पास शाहबेरी में रहने वाली महिला विनीता दो मासूम बेटियों और अपने ससुर वंशीधर के साथ महोबा जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर-6 पर पहुंची थी।

साढ़े तीन बजे विनीता के ससुर टिकट लेने काउंटर पर चले गए। इस दौरान विनीता बेहोश होकर बेंच से गिर गई। आसपास बैठी महिलाओं ने उसे होश में लाने के प्रयास किए।

विनीता की बेटियां बिलखती रहीं। करीब आधे घंटे बाद एक ट्रेनी डॉक्टर पहुंची। महिला की बीमारी समझ न आई तो ओआरएस का घोल और रेफर लैटर देकर वहां से रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed