{"_id":"5d1406e58ebc3e3ca953df7c","slug":"woman-dragged-for-50-meters-to-snatch-purse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स छीनने के लिए महिला को 50 मीटर तक घसीटा, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स छीनने के लिए महिला को 50 मीटर तक घसीटा, एक आरोपी दबोचा
Thu, 27 Jun 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटपड़ग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने 54 साल की महिला को पर्स छीनने के लिए करीब 50 मीटर तक घसीटा। घायल होने के बाद पीड़िता संदीप कौर के हाथ से पर्स छूट गया।
विज्ञापन
वारदात के दौरान महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर बाद एक आरोपी समदर्श उर्फ जग्गी (19) को मधु विहार की लाल बत्ती से दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके पास से पीड़िता का मोबाइल बरामद हो गया। दूसरा आरोपी संदीप कौर का पर्स लेकर फरार हो गया। मधु विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संदीप कौर परिवार के साथ गली नंबर-2 ईस्ट रोहताश नगर में रहती हैं। संदीप के बेटे जसविंदर ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां चेकअप के लिए मैक्स अस्पताल गई थी।
जांच के बाद वह घर आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मेट्रो स्टेशन की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया। संदीप ने जब पर्स नही छोड़ा तो बदमाश ने जोर से झटका मारा। उससे संदीप गिर गई। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पर्स नही छोड़ा।
बदमाश करीब 50 मीटर दूर तक उनको घसीटते हुए ले गए। इसके बाद संदीप हाथ से पर्स छुट गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।